Surah 114 · 6 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah An-Nas in Hindi

In English with tafsir

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

114:1

قُلۡ أَعُوذُ بِرَبِّ ٱلنَّاسِ

(हे नबी!) कहो कि मैं इन्सानों के पालनहार की शरण में आता हूँ।

114:2

مَلِكِ ٱلنَّاسِ

जो सारे इन्सानों का स्वामी है।

114:3

إِلَٰهِ ٱلنَّاسِ

जो सारे इन्सानों का पूज्य है।

114:4

مِن شَرِّ ٱلۡوَسۡوَاسِ ٱلۡخَنَّاسِ

भ्रम डालने वाले और छुप जाने वाले (राक्षस) की बुराई से।

114:5

ٱلَّذِي يُوَسۡوِسُ فِي صُدُورِ ٱلنَّاسِ

जो लोगों के दिलों में भ्रम डालता रहता है।

114:6

مِنَ ٱلۡجِنَّةِ وَٱلنَّاسِ

जो जिन्नों में से है और मनुष्यों में से भी।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.