Surah 95 · 8 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah At-Tin in Hindi

In English with tafsir

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

95:1

وَٱلتِّينِ وَٱلزَّيۡتُونِ

इंजीर तथा ज़ैतून की शपथ

95:2

وَطُورِ سِينِينَ

एवं "तूरे सीनीन" की शपथ

95:3

وَهَٰذَا ٱلۡبَلَدِ ٱلۡأَمِينِ

और इस शान्ति के नगर की शपथ

95:4

لَقَدۡ خَلَقۡنَا ٱلۡإِنسَٰنَ فِيٓ أَحۡسَنِ تَقۡوِيمٍ

हमने इनसान को मनोहर रूप में पैदा किया है।

95:5

ثُمَّ رَدَدۡنَٰهُ أَسۡفَلَ سَٰفِلِينَ

फिर उसे सबसे नीचे गिरा दिया।

95:6

إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ فَلَهُمۡ أَجۡرٌ غَيۡرُ مَمۡنُونٍ

परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए ऐसा बदला है, जो कभी समाप्त नहीं होगा।

95:7

فَمَا يُكَذِّبُكَ بَعۡدُ بِٱلدِّينِ

फिर (तुम मानव जाति) प्रतिफल (बदले) के दिन को क्यों झुठलाते हो

95:8

أَلَيۡسَ ٱللَّهُ بِأَحۡكَمِ ٱلۡحَٰكِمِينَ

क्या अल्लाह सब अधिकारियों से बढ़ कर अधिकारी नहीं है

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.