Surah 107 · 7 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah Al-Ma'un in Hindi

In English with tafsir

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

107:1

أَرَءَيۡتَ ٱلَّذِي يُكَذِّبُ بِٱلدِّينِ

(हे नबी!) क्या तुमने उसे देखा, जो प्रतिकार (बदले) के दिन को झुठलाता है

107:2

فَذَٰلِكَ ٱلَّذِي يَدُعُّ ٱلۡيَتِيمَ

यही वह है, जो अनाथ (यतीम) को धक्का देता है।

107:3

وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلۡمِسۡكِينِ

और ग़रीब को भोजन देने पर नहीं उभारता।

107:4

فَوَيۡلٌ لِّلۡمُصَلِّينَ

विनाश है उन नमाज़ियों के लिए

107:5

ٱلَّذِينَ هُمۡ عَن صَلَاتِهِمۡ سَاهُونَ

जो अपनी नमाज़ से अचेत हैं।

107:6

ٱلَّذِينَ هُمۡ يُرَآءُونَ

और जो दिखावे (आडंबर) के लिए करते हैं।

107:7

وَيَمۡنَعُونَ ٱلۡمَاعُونَ

तथा माऊन (प्रयोग में आने वाली मामूली चीज़) भी माँगने से नहीं देते।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.