Surah 104 · 9 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَيۡلٌ لِّكُلِّ هُمَزَةٍ لُّمَزَةٍ
विनाश हो उस व्यक्ति का, जो कचोके लगाता रहता है और चौटे करता रहता है।
ٱلَّذِي جَمَعَ مَالًا وَعَدَّدَهُۥ
जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा।
يَحۡسَبُ أَنَّ مَالَهُۥٓ أَخۡلَدَهُۥ
क्या वह समझता है कि उसका धन उसे संसार में सदा रखेगा
كـَلَّاۖ لَيُنۢبَذَنَّ فِي ٱلۡحُطَمَةِ
कदापि ऐसा नहीं होगा। वह अवश्य ही 'ह़ुतमा' में फेंका जायेगा।
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلۡحُطَمَةُ
और तुम क्या जानो कि 'ह़ुतमा' क्या है
نَارُ ٱللَّهِ ٱلۡمُوقَدَةُ
वह अल्लाह की भड़काई हुई अग्नि है।
ٱلَّتِي تَطَّلِعُ عَلَى ٱلۡأَفۡـِٔدَةِ
जो दिलों तक जा पहूँचेगी।
إِنَّهَا عَلَيۡهِم مُّؤۡصَدَةٌ
वह, उसमें बन्द कर दिये जायेंगे।
فِي عَمَدٍ مُّمَدَّدَةِۭ
लँबे-लँबे स्तंभों में।
Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.