بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
88:1هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلۡغَٰشِيَةِ
क्या तेरे पास पूरी सृष्टी पर छा जाने वाली (क्यामत) का समाचार आया
88:2وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ خَٰشِعَةٌ
उस दिन कितने मूँह सहमे होंगे।
88:3عَامِلَةٌ نَّاصِبَةٌ
परिश्रम करते थके जा रहे होंगे।
88:4تَصۡلَىٰ نَارًا حَامِيَةً
पर वे दहकती आग में जायेंगे।
88:5تُسۡقَىٰ مِنۡ عَيۡنٍ ءَانِيَةٍ
उन्हें खोलते सोते का जल पिलाया जायेगा।
88:6لَّيۡسَ لَهُمۡ طَعَامٌ إِلَّا مِن ضَرِيعٍ
उनके लिए कटीली झाड़ के सिवा, कोई भोजन सामग्री नहीं होगी।
88:7لَّا يُسۡمِنُ وَلَا يُغۡنِي مِن جُوعٍ
जो न मोटा करेगी और न भूख दूर करेगी।
88:8وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ نَّاعِمَةٌ
कितने मुख उस दिन निर्मल होंगे।
88:9لِّسَعۡيِهَا رَاضِيَةٌ
अपने प्रयास से प्रसन्न होंगे।
88:10فِي جَنَّةٍ عَالِيَةٍ
ऊँचे स्वर्ग में होंगे।
88:11لَّا تَسۡمَعُ فِيهَا لَٰغِيَةً
उसमें कोई बकवास नहीं सुनेंगे।
88:12فِيهَا عَيۡنٌ جَارِيَةٌ
उसमें बहता जल स्रोत होगा।
88:13فِيهَا سُرُرٌ مَّرۡفُوعَةٌ
और उसमें ऊँचे-ऊँचे सिंहासन होंगे।
88:14وَأَكۡوَابٌ مَّوۡضُوعَةٌ
उसमें बहुत सारे प्याले रखे होंगे।
88:15وَنَمَارِقُ مَصۡفُوفَةٌ
पंक्तियों में गलीचे लगे होंगे।
88:16وَزَرَابِيُّ مَبۡثُوثَةٌ
और मख़्मली क़ालीनें बिछी होंगी।
88:17أَفَلَا يَنظُرُونَ إِلَى ٱلۡإِبِلِ كَيۡفَ خُلِقَتۡ
क्या वह ऊँटों को नहीं देखते कि कैसे पैदा किये गये हैं
88:18وَإِلَى ٱلسَّمَآءِ كَيۡفَ رُفِعَتۡ
और आकाश को कि किस प्रकार ऊँचा किया गया
88:19وَإِلَى ٱلۡجِبَالِ كَيۡفَ نُصِبَتۡ
और पर्वतों को कि कैसे गाड़े गये
88:20وَإِلَى ٱلۡأَرۡضِ كَيۡفَ سُطِحَتۡ
तथा धरती को कि कैसे पसारी गयी
88:21فَذَكِّرۡ إِنَّمَآ أَنتَ مُذَكِّرٌ
अतः आप शिक्षा (नसीह़त) दें कि आप शिक्षा देने वाले हैं।
88:22لَّسۡتَ عَلَيۡهِم بِمُصَيۡطِرٍ
आप उनपर अधिकारी नहीं हैं।
88:23إِلَّا مَن تَوَلَّىٰ وَكَفَرَ
परन्तु, जो मुँह फेरेगा और नहीं मानेगा
88:24فَيُعَذِّبُهُ ٱللَّهُ ٱلۡعَذَابَ ٱلۡأَكۡبَرَ
तो अल्लाह उसे भारी यातना देगा।
88:25إِنَّ إِلَيۡنَآ إِيَابَهُمۡ
उन्हें हमारी ओर ही वापस आना है।
88:26ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا حِسَابَهُم
फिर हमें ही उनका ह़िसाब लेना है।
Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.