Surah 79 · 46 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah An-Nazi'at in Hindi

In English with tafsir

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

79:1

وَٱلنَّٰزِعَٰتِ غَرۡقًا

शपथ है उन फ़रिश्तों की जो डूबकर (प्राण) निकालते हैं

79:2

وَٱلنَّٰشِطَٰتِ نَشۡطًا

और जो सरलता से (प्राण) निकालते हैं।

79:3

وَٱلسَّٰبِحَٰتِ سَبۡحًا

और जो तैरते रहते हैं।

79:4

فَٱلسَّٰبِقَٰتِ سَبۡقًا

फिर जो आगे निकल जाते हैं।

79:5

فَٱلۡمُدَبِّرَٰتِ أَمۡرًا

फिर जो कार्य की व्यवस्था करते हैं।

79:6

يَوۡمَ تَرۡجُفُ ٱلرَّاجِفَةُ

जिस दिन धरती काँपेगी।

79:7

تَتۡبَعُهَا ٱلرَّادِفَةُ

जिसके पीछे ही दूसरी कम्प आ जायेगी।

79:8

قُلُوبٌ يَوۡمَئِذٍ وَاجِفَةٌ

उस दिन बहुत-से दिल धड़क रहे होंगे।

79:9

أَبۡصَٰرُهَا خَٰشِعَةٌ

उनकी आँखें झुकी होंगी।

79:10

يَقُولُونَ أَءِنَّا لَمَرۡدُودُونَ فِي ٱلۡحَافِرَةِ

वे कहते हैं कि क्या हम फिर पहली स्थिति में लाये जायेंगे

79:11

أَءِذَا كُنَّا عِظَٰمًا نَّخِرَةً

जब हम (भुरभुरी) (खोखली) अस्थियाँ (हड्डियाँ) हो जायेंगे।

79:12

قَالُواْ تِلۡكَ إِذًا كَرَّةٌ خَاسِرَةٌ

उन्होंने कहाः तब तो इस वापसी में क्षति है।

79:13

فَإِنَّمَا هِيَ زَجۡرَةٌ وَٰحِدَةٌ

बस वह एक झिड़की होगी।

79:14

فَإِذَا هُم بِٱلسَّاهِرَةِ

तब वे अकस्मात धरती के ऊपर होंगे।

79:15

هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ مُوسَىٰٓ

(हे नबी!) क्या तुम्हें मूसा का समाचार पहुँचा

79:16

إِذۡ نَادَىٰهُ رَبُّهُۥ بِٱلۡوَادِ ٱلۡمُقَدَّسِ طُوًى

जब पवित्र वादी 'तुवा' में उसे उसके पालनहार ने पुकारा।

79:17

ٱذۡهَبۡ إِلَىٰ فِرۡعَوۡنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ

फ़िरऔन के पास जाओ, वह विद्रोही हो गया है।

79:18

فَقُلۡ هَل لَّكَ إِلَىٰٓ أَن تَزَكَّىٰ

तथा उससे कहो कि क्या तुम पवित्र होना चाहोगे

79:19

وَأَهۡدِيَكَ إِلَىٰ رَبِّكَ فَتَخۡشَىٰ

और मैं तुम्हें तुम्हारे पालनहार की सीधी राह दिखाऊँ, तो तुम डरोगे

79:20

فَأَرَىٰهُ ٱلۡأٓيَةَ ٱلۡكُبۡرَىٰ

फिर उसे सबसे बड़ा चिन्ह (चमत्कार) दिखाया।

79:21

فَكَذَّبَ وَعَصَىٰ

तो उसने उसे झुठला दिया और बात न मानी।

79:22

ثُمَّ أَدۡبَرَ يَسۡعَىٰ

फिर प्रयास करने लगा।

79:23

فَحَشَرَ فَنَادَىٰ

फिर लोगों को एकत्र किया, फिर पुकारा।

79:24

فَقَالَ أَنَا۠ رَبُّكُمُ ٱلۡأَعۡلَىٰ

और कहाः मैं तुम्हारा परम पालनहार हूँ।

79:25

فَأَخَذَهُ ٱللَّهُ نَكَالَ ٱلۡأٓخِرَةِ وَٱلۡأُولَىٰٓ

तो अल्लाह ने उसे संसार तथा परलोक की यातना में घेर लिया।

79:26

إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَعِبۡرَةً لِّمَن يَخۡشَىٰٓ

वास्तव में, इसमें उसके लिए शिक्षा है, जो डरता है।

79:27

ءَأَنتُمۡ أَشَدُّ خَلۡقًا أَمِ ٱلسَّمَآءُۚ بَنَىٰهَا

क्या तुम्हें पैदा करना कठिन है अथवा आकाश को, जिसे उसने बनाया।

79:28

رَفَعَ سَمۡكَهَا فَسَوَّىٰهَا

उसकी छत ऊँची की और चौरस किया।

79:29

وَأَغۡطَشَ لَيۡلَهَا وَأَخۡرَجَ ضُحَىٰهَا

और उसकी रात को अंधेरी तथा दिन को उजाला किया।

79:30

وَٱلۡأَرۡضَ بَعۡدَ ذَٰلِكَ دَحَىٰهَآ

और इसके बाद धरती को फैलाया।

79:31

أَخۡرَجَ مِنۡهَا مَآءَهَا وَمَرۡعَىٰهَا

और उससे पानी और चारा निकाला।

79:32

وَٱلۡجِبَالَ أَرۡسَىٰهَا

और पर्वतों को गाड़ दिया।

79:33

مَتَٰعًا لَّكُمۡ وَلِأَنۡعَٰمِكُمۡ

तुम्हारे तथा तुम्हारे पशुओं के लाभ के लिए।

79:34

فَإِذَا جَآءَتِ ٱلطَّآمَّةُ ٱلۡكُبۡرَىٰ

तो जब प्रलय आयेगी।

79:35

يَوۡمَ يَتَذَكَّرُ ٱلۡإِنسَٰنُ مَا سَعَىٰ

उस दिन इन्सान अपना करतूत याद करेगा।

79:36

وَبُرِّزَتِ ٱلۡجَحِيمُ لِمَن يَرَىٰ

और देखने वाले के लिए नरक सामने कर दी जायेगी।

79:37

فَأَمَّا مَن طَغَىٰ

तो जिसने विद्रोह किया।

79:38

وَءَاثَرَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا

और सांसारिक जीवन को प्राथमिक्ता दी।

79:39

فَإِنَّ ٱلۡجَحِيمَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ

तो नरक ही उसका आवास होगी।

79:40

وَأَمَّا مَنۡ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ وَنَهَى ٱلنَّفۡسَ عَنِ ٱلۡهَوَىٰ

परन्तु, जो अपने पालनहार की महानता से डरा तथा अपने आपको मनमानी करने से रोका।

79:41

فَإِنَّ ٱلۡجَنَّةَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ

तो निश्चय ही उसका आवास स्वर्ग है।

79:42

يَسۡـَٔلُونَكَ عَنِ ٱلسَّاعَةِ أَيَّانَ مُرۡسَىٰهَا

वे आपसे प्रश्न करते हैं कि वह समय कब आयेगा

79:43

فِيمَ أَنتَ مِن ذِكۡرَىٰهَآ

तुम उसकी चर्चा में क्यों पड़े हो

79:44

إِلَىٰ رَبِّكَ مُنتَهَىٰهَآ

उसके होने के समय का ज्ञान तुम्हारे पालनहार के पास है।

79:45

إِنَّمَآ أَنتَ مُنذِرُ مَن يَخۡشَىٰهَا

तुम तो उसे सावधान करने के लिए हो, जो उससे डरता है।

79:46

كَأَنَّهُمۡ يَوۡمَ يَرَوۡنَهَا لَمۡ يَلۡبَثُوٓاْ إِلَّا عَشِيَّةً أَوۡ ضُحَىٰهَا

वे जिस दिन उसका दर्शन करेंगे, उन्हें ऐसा लगेगा कि वे संसार में एक संध्या या उसके सवेरे से अधिक नहीं ठहरे।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.