Surah 78 · 40 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah An-Naba in Hindi

In English with tafsir

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

78:1

عَمَّ يَتَسَآءَلُونَ

वे आपस में किस विषय में प्रश्न कर रहे हैं

78:2

عَنِ ٱلنَّبَإِ ٱلۡعَظِيمِ

बहुत बड़ी सूचना के विषय में।

78:3

ٱلَّذِي هُمۡ فِيهِ مُخۡتَلِفُونَ

जिसमें मतभेद कर रहे हैं।

78:4

كـَلَّا سَيَعۡلَمُونَ

निश्चय वे जान लेंगे।

78:5

ثُمَّ كـَلَّا سَيَعۡلَمُونَ

फिर निश्चय वे जान लेंगे।

78:6

أَلَمۡ نَجۡعَلِ ٱلۡأَرۡضَ مِهَٰدًا

क्या हमने धरती को पालना नहीं बनाया

78:7

وَٱلۡجِبَالَ أَوۡتَادًا

और पर्वतों को मेख

78:8

وَخَلَقۡنَٰكُمۡ أَزۡوَٰجًا

तथा तुम्हें जोड़े-जोड़े पैदा किया।

78:9

وَجَعَلۡنَا نَوۡمَكُمۡ سُبَاتًا

तथा तुम्हारी निद्रा को स्थिरता (आराम) बनाया।

78:10

وَجَعَلۡنَا ٱلَّيۡلَ لِبَاسًا

और रात को वस्त्र बनाया।

78:11

وَجَعَلۡنَا ٱلنَّهَارَ مَعَاشًا

और दिन को कमाने के लिए बनाया।

78:12

وَبَنَيۡنَا فَوۡقَكُمۡ سَبۡعًا شِدَادًا

तथा हमने तुम्हारे ऊपर सात दृढ़ आकाश बनाये।

78:13

وَجَعَلۡنَا سِرَاجًا وَهَّاجًا

और एक दमकता दीप (सूर्य) बनाया।

78:14

وَأَنزَلۡنَا مِنَ ٱلۡمُعۡصِرَٰتِ مَآءً ثَجَّاجًا

और बादलों से मूसलाधार वर्षा की।

78:15

لِّنُخۡرِجَ بِهِۦ حَبًّا وَنَبَاتًا

ताकि उससे अन्न और वनस्पति उपजायें।

78:16

وَجَنَّٰتٍ أَلۡفَافًا

और घने-घने बाग़।

78:17

إِنَّ يَوۡمَ ٱلۡفَصۡلِ كَانَ مِيقَٰتًا

निश्चय निर्णय (फ़ैसले) का दिन निश्चित है।

78:18

يَوۡمَ يُنفَخُ فِي ٱلصُّورِ فَتَأۡتُونَ أَفۡوَاجًا

जिस दिन सूर में फूँका जायेगा। फिर तुम दलों ही दलों में चले आओगे।

78:19

وَفُتِحَتِ ٱلسَّمَآءُ فَكَانَتۡ أَبۡوَٰبًا

और आकाश खोल दिया जायेगा, तो उसमें द्वार ही द्वार हो जायेंगे।

78:20

وَسُيِّرَتِ ٱلۡجِبَالُ فَكَانَتۡ سَرَابًا

और पर्वत चला दिये जायेंगे, तो वे मरिचिका बन जायेंगे।

78:21

إِنَّ جَهَنَّمَ كَانَتۡ مِرۡصَادًا

वास्तव में, नरक घात में है।

78:22

لِّلطَّٰغِينَ مَـَٔابًا

जो दुराचारियों का स्थान है।

78:23

لَّٰبِثِينَ فِيهَآ أَحۡقَابًا

जिसमें वे असंख्य वर्षों तक रहेंगे।

78:24

لَّا يَذُوقُونَ فِيهَا بَرۡدًا وَلَا شَرَابًا

उसमें ठणडी तथा पेय (पीने की चीज़) नहीं चखेंगे।

78:25

إِلَّا حَمِيمًا وَغَسَّاقًا

सिवाये गर्म पानी और पीप रक्त के।

78:26

جَزَآءً وِفَاقًا

ये पूरा-पूरा प्रतिफल है।

78:27

إِنَّهُمۡ كَانُواْ لَا يَرۡجُونَ حِسَابًا

निःसंदेह वे ह़िसाब की आशा नहीं रखते थे।

78:28

وَكَذَّبُواْ بِـَٔايَٰتِنَا كِذَّابًا

तथा वे हमारी आयतों को झुठलाते थे।

78:29

وَكُلَّ شَيۡءٍ أَحۡصَيۡنَٰهُ كِتَٰبًا

और हमने सब विषय लिखकर सुरक्षित कर लिये हैं।

78:30

فَذُوقُواْ فَلَن نَّزِيدَكُمۡ إِلَّا عَذَابًا

तो चखो, हम तुम्हारी यातना अधिक ही करते रहेंगे।

78:31

إِنَّ لِلۡمُتَّقِينَ مَفَازًا

वास्तव में, जो डरते हैं उन्हीं के लिए सफलता है।

78:32

حَدَآئِقَ وَأَعۡنَٰبًا

बाग़ तथा अँगूर हैं।

78:33

وَكَوَاعِبَ أَتۡرَابًا

और नवयुवति कुमारियाँ।

78:34

وَكَأۡسًا دِهَاقًا

और छलकते प्याले।

78:35

لَّا يَسۡمَعُونَ فِيهَا لَغۡوًا وَلَا كِذَّٰبًا

उसमें बकवास और मिथ्या बातें नहीं सुनेंगे।

78:36

جَزَآءً مِّن رَّبِّكَ عَطَآءً حِسَابًا

ये तुम्हारे पालनहार की ओर से भरपूर पुरस्कार है।

78:37

رَّبِّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا بَيۡنَهُمَا ٱلرَّحۡمَٰنِۖ لَا يَمۡلِكُونَ مِنۡهُ خِطَابًا

जो आकाश, धरती तथा जो उनके बीच है, सबका अति करुणामय पालनहार है। जिससे बात करने का वे साहस नहीं कर सकेंगे।

78:38

يَوۡمَ يَقُومُ ٱلرُّوحُ وَٱلۡمَلَٰٓئِكَةُ صَفًّاۖ لَّا يَتَكَلَّمُونَ إِلَّا مَنۡ أَذِنَ لَهُ ٱلرَّحۡمَٰنُ وَقَالَ صَوَابًا

जिस दिन रूह़ (जिब्रील) तथा फ़रिश्ते पंक्तियों में खड़े होंगे, वही बात कर सकेगा जिसे रहमान (अल्लाह) आज्ञा देगा और सह़ीह़ बात करेगा।

78:39

ذَٰلِكَ ٱلۡيَوۡمُ ٱلۡحَقُّۖ فَمَن شَآءَ ٱتَّخَذَ إِلَىٰ رَبِّهِۦ مَـَٔابًا

वह दिन निःसंदेह होना ही है। अतः जो चाहे अपने पालनहार की ओर (जाने का) ठिकाना बना ले।

78:40

إِنَّآ أَنذَرۡنَٰكُمۡ عَذَابًا قَرِيبًا يَوۡمَ يَنظُرُ ٱلۡمَرۡءُ مَا قَدَّمَتۡ يَدَاهُ وَيَقُولُ ٱلۡكَافِرُ يَٰلَيۡتَنِي كُنتُ تُرَٰبَۢا

हमने तुम्हें समीप यातना से सावधान कर दिया, जिस दिन इन्सान अपना करतूत देखेगा और काफ़िर (विश्वासहीन) कहेगा कि काश मैं मिट्टी हो जाता

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.