Surah 53 · 62 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah An-Najm in Hindi

In English with tafsir

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

53:1

وَٱلنَّجۡمِ إِذَا هَوَىٰ

शपथ है तारे की, जब वह डूबने लगे

53:2

مَا ضَلَّ صَاحِبُكُمۡ وَمَا غَوَىٰ

नहीं कुपथ हुआ है तुम्हारा साथी और न कुमार्ग हुआ है।

53:3

وَمَا يَنطِقُ عَنِ ٱلۡهَوَىٰٓ

और वह नहीं बोलते अपनी इच्छा से।

53:4

إِنۡ هُوَ إِلَّا وَحۡيٌ يُوحَىٰ

वह तो बस वह़्यी (प्रकाशना) है। जो (उनकी ओर) की जाती है।

53:5

عَلَّمَهُۥ شَدِيدُ ٱلۡقُوَىٰ

सिखाया है जिसे उन्हें शक्तिवान ने।

53:6

ذُو مِرَّةٍ فَٱسۡتَوَىٰ

बड़े बलशाली ने, फिर वह सीधा खड़ा हो गया।

53:7

وَهُوَ بِٱلۡأُفُقِ ٱلۡأَعۡلَىٰ

तथा वह आकाश के ऊपरी किनारे पर था।

53:8

ثُمَّ دَنَا فَتَدَلَّىٰ

फिर समीप हुआ और फिर लटक गया।

53:9

فَكَانَ قَابَ قَوۡسَيۡنِ أَوۡ أَدۡنَىٰ

फिर हो गया दो कमान के बराबर अथवा उससे भी समीप।

53:10

فَأَوۡحَىٰٓ إِلَىٰ عَبۡدِهِۦ مَآ أَوۡحَىٰ

फिर उसने वह़्यी की उस (अल्लाह) के भक्त[1] की ओर, जो भी वह़्यी की।

53:11

مَا كَذَبَ ٱلۡفُؤَادُ مَا رَأَىٰٓ

नहीं झुठलाया उनके दिल ने, जो कुछ उन्होंने देखा।

53:12

أَفَتُمَٰرُونَهُۥ عَلَىٰ مَا يَرَىٰ

तो क्या तुम उनसे झगड़ते हो उसपर, जिसे वे (आँखों से) देखते हैं

53:13

وَلَقَدۡ رَءَاهُ نَزۡلَةً أُخۡرَىٰ

निःसंदेह, उन्होंने उसे एक बार और भी उतरते देखा।

53:14

عِندَ سِدۡرَةِ ٱلۡمُنتَهَىٰ

सिद्-रतुल मुन्हा[1] के पास।

53:15

عِندَهَا جَنَّةُ ٱلۡمَأۡوَىٰٓ

जिसके पास जन्नतुल[1] मावा है।

53:16

إِذۡ يَغۡشَى ٱلسِّدۡرَةَ مَا يَغۡشَىٰ

जब सिद्-रह पर छा रहा था, जो कुछ छा रहा था।

53:17

مَا زَاغَ ٱلۡبَصَرُ وَمَا طَغَىٰ

न तो निगाह चुंधियाई और न सीमा से आगे हुई।

53:18

لَقَدۡ رَأَىٰ مِنۡ ءَايَٰتِ رَبِّهِ ٱلۡكُبۡرَىٰٓ

निश्चय आपने अपने पालनहार की बड़ी निशानियाँ देखीं।

53:19

أَفَرَءَيۡتُمُ ٱللَّٰتَ وَٱلۡعُزَّىٰ

तो (हे मुश्रिको!) क्या तुमने देख लिया लात्त तथा उज़्ज़ा को।

53:20

وَمَنَوٰةَ ٱلثَّالِثَةَ ٱلۡأُخۡرَىٰٓ

तथा एक तीसरे मनात को

53:21

أَلَكُمُ ٱلذَّكَرُ وَلَهُ ٱلۡأُنثَىٰ

क्या तुम्हारे लिए पुत्र हैं और उस अल्लाह के लिए पुत्रियाँ

53:22

تِلۡكَ إِذًا قِسۡمَةٌ ضِيزَىٰٓ

ये तो बड़ा भोंडा विभाजन है।

53:23

إِنۡ هِيَ إِلَّآ أَسۡمَآءٌ سَمَّيۡتُمُوهَآ أَنتُمۡ وَءَابَآؤُكُم مَّآ أَنزَلَ ٱللَّهُ بِهَا مِن سُلۡطَٰنٍۚ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ وَمَا تَهۡوَى ٱلۡأَنفُسُۖ وَلَقَدۡ جَآءَهُم مِّن رَّبِّهِمُ ٱلۡهُدَىٰٓ

वास्तव में, ये कुछ केवल नाम हैं, जो तुमने तथा तुम्हारे पूर्वजों ने रख लिये हैं। नहीं उतारा है अल्लाह ने उनका कोई प्रमाण। वे केवल अनुमान[1] पर चल रहे हैं तथा अपनी मनमानी पर। जबकि आ चुका है उनके पालनहार की ओर से मार्गदर्शन।

53:24

أَمۡ لِلۡإِنسَٰنِ مَا تَمَنَّىٰ

क्या मनुष्य को वही मिल जायेगा, जिसकी वह कामना करे

53:25

فَلِلَّهِ ٱلۡأٓخِرَةُ وَٱلۡأُولَىٰ

(नहीं, ये बात नहीं है) क्योंकि अल्लाह के अधिकार में है आख़िरत (परलोक) तथा संसार।

53:26

وَكَم مِّن مَّلَكٍ فِي ٱلسَّمَٰوَٰتِ لَا تُغۡنِي شَفَٰعَتُهُمۡ شَيۡـًٔا إِلَّا مِنۢ بَعۡدِ أَن يَأۡذَنَ ٱللَّهُ لِمَن يَشَآءُ وَيَرۡضَىٰٓ

और आकाशों में बहुत-से फ़रिश्ते हैं, जिनकी अनुशंसा कुछ लाभ नहीं देती, परन्तु इसके पश्चात् कि अनुमति दे अल्लाह जिसके लिए चाहे तथा उससे प्रसन्न हो।

53:27

إِنَّ ٱلَّذِينَ لَا يُؤۡمِنُونَ بِٱلۡأٓخِرَةِ لَيُسَمُّونَ ٱلۡمَلَٰٓئِكَةَ تَسۡمِيَةَ ٱلۡأُنثَىٰ

वास्तव में, जो ईमान नहीं लाते परलोक पर, वे नाम देते हैं फ़रिश्तों के, स्त्रियों के नाम।

53:28

وَمَا لَهُم بِهِۦ مِنۡ عِلۡمٍۖ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّۖ وَإِنَّ ٱلظَّنَّ لَا يُغۡنِي مِنَ ٱلۡحَقِّ شَيۡـًٔا

उन्हें इसका कोई ज्ञान नहीं। वे अनुसरण कर रहे हैं मात्र गुमान का और वस्तुतः गुमान नहीं लाभप्रद होता सत्य के सामने कुछ भी।

53:29

فَأَعۡرِضۡ عَن مَّن تَوَلَّىٰ عَن ذِكۡرِنَا وَلَمۡ يُرِدۡ إِلَّا ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا

अतः, आप विमुख हो जायें उससे, जिसने मुँह फेर लिया है हमारी शिक्षा से तथा वह सांसारिक जीवन ही चाहता है।

53:30

ذَٰلِكَ مَبۡلَغُهُم مِّنَ ٱلۡعِلۡمِۚ إِنَّ رَبَّكَ هُوَ أَعۡلَمُ بِمَن ضَلَّ عَن سَبِيلِهِۦ وَهُوَ أَعۡلَمُ بِمَنِ ٱهۡتَدَىٰ

यही उनके ज्ञान की पहुँच है। वास्तव में, आपका पालनहार ही अधिक जानता है उसे, जो कुपथ हो गया उसके मार्ग से तथा उसे, जिसने संमार्ग अपना लिया।

53:31

وَلِلَّهِ مَا فِي ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَمَا فِي ٱلۡأَرۡضِ لِيَجۡزِيَ ٱلَّذِينَ أَسَٰٓـُٔواْ بِمَا عَمِلُواْ وَيَجۡزِيَ ٱلَّذِينَ أَحۡسَنُواْ بِٱلۡحُسۡنَى

तथा अल्लाह ही का है जो आकाशों तथा धरती में है, ताकि वह बदला दे उसे, जिसने बुराई की उसके कुकर्म का और बदला दे उसे, जिसने सुकर्म किया अच्छा बदला।

53:32

ٱلَّذِينَ يَجۡتَنِبُونَ كَبَٰٓئِرَ ٱلۡإِثۡمِ وَٱلۡفَوَٰحِشَ إِلَّا ٱللَّمَمَۚ إِنَّ رَبَّكَ وَٰسِعُ ٱلۡمَغۡفِرَةِۚ هُوَ أَعۡلَمُ بِكُمۡ إِذۡ أَنشَأَكُم مِّنَ ٱلۡأَرۡضِ وَإِذۡ أَنتُمۡ أَجِنَّةٌ فِي بُطُونِ أُمَّهَٰتِكُمۡۖ فَلَا تُزَكُّوٓاْ أَنفُسَكُمۡۖ هُوَ أَعۡلَمُ بِمَنِ ٱتَّقَىٰٓ

उन लोगों को जो बचते हैं महा पापों तथा निर्लज्जा[1] से, कुछ चूक के सिवा। वास्तव में, आपका पालनहार उदार, क्षमाशील है। वह भली-भाँति जानता है तुम्हें, जबकि उसने पैदा किया तुम्हें धरती[2] से तथा जब तुम भ्रुण थे अपनी माताओं के गर्भ में। अतः, अपने में पवित्र न बनो। वही भली-भाँति जानता है उसे, जिसने सदाचार किया है।

53:33

أَفَرَءَيۡتَ ٱلَّذِي تَوَلَّىٰ

तो क्या आपने उसे देखा जिसने मुँह फेर लिया

53:34

وَأَعۡطَىٰ قَلِيلًا وَأَكۡدَىٰٓ

और तनिक दान किया फिर रुक गया।

53:35

أَعِندَهُۥ عِلۡمُ ٱلۡغَيۡبِ فَهُوَ يَرَىٰٓ

क्या उसके पास परोक्ष का ज्ञान है कि वह (सब कुछ) देख[1] रहा है

53:36

أَمۡ لَمۡ يُنَبَّأۡ بِمَا فِي صُحُفِ مُوسَىٰ

क्या उसे सूचना नहीं हुई उन बातों की, जो मूसा के ग्रन्थों में हैं

53:37

وَإِبۡرَٰهِيمَ ٱلَّذِي وَفَّىٰٓ

और इब्राहीम की, जिसने (अपना वचन) पूरा कर दिया।

53:38

أَلَّا تَزِرُ وَازِرَةٌ وِزۡرَ أُخۡرَىٰ

कि कोई दूसरे का भार नहीं लादेगा।

53:39

وَأَن لَّيۡسَ لِلۡإِنسَٰنِ إِلَّا مَا سَعَىٰ

और ये कि मनुष्य के लिए वही है, जो उसने प्रयास किया।

53:40

وَأَنَّ سَعۡيَهُۥ سَوۡفَ يُرَىٰ

और ये कि उसका प्रयास शीघ्र देखा जायेगा।

53:41

ثُمَّ يُجۡزَىٰهُ ٱلۡجَزَآءَ ٱلۡأَوۡفَىٰ

फिर प्रतिफल दिया जायेगा उसे पूरा प्रतिफल।

53:42

وَأَنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلۡمُنتَهَىٰ

और ये कि आपके पालनहार की ओर ही (सबको) पहुँचना है।

53:43

وَأَنَّهُۥ هُوَ أَضۡحَكَ وَأَبۡكَىٰ

तथा वही है, जिसने (संसार में) हँसाया तथा रुलाया।

53:44

وَأَنَّهُۥ هُوَ أَمَاتَ وَأَحۡيَا

तथा उसीने मारा और जिवाया।

53:45

وَأَنَّهُۥ خَلَقَ ٱلزَّوۡجَيۡنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰ

तथा उसीने दोनों प्रकार उत्पन्न किये; नर और नारी।

53:46

مِن نُّطۡفَةٍ إِذَا تُمۡنَىٰ

वीर्य से, जब (गर्भाशय में) गिरा।

53:47

وَأَنَّ عَلَيۡهِ ٱلنَّشۡأَةَ ٱلۡأُخۡرَىٰ

तथा उसी के ऊपर दूसरी बार[1] उत्पन्न करना है।

53:48

وَأَنَّهُۥ هُوَ أَغۡنَىٰ وَأَقۡنَىٰ

तथा उसीने धनी बनाया और धन दिया।

53:49

وَأَنَّهُۥ هُوَ رَبُّ ٱلشِّعۡرَىٰ

और वही शेअरा[1] का स्वामी है।

53:50

وَأَنَّهُۥٓ أَهۡلَكَ عَادًا ٱلۡأُولَىٰ

तथा उसीने ध्वस्त किया प्रथम[1] आद को।

53:51

وَثَمُودَاْ فَمَآ أَبۡقَىٰ

तथा समूद[1] को। किसी को शेष नहीं रखा।

53:52

وَقَوۡمَ نُوحٍ مِّن قَبۡلُۖ إِنَّهُمۡ كَانُواْ هُمۡ أَظۡلَمَ وَأَطۡغَىٰ

तथा नूह़ की जाति को इससे पहले, वस्तुतः, वे बड़े अत्याचारी, अवज्ञाकारी थे।

53:53

وَٱلۡمُؤۡتَفِكَةَ أَهۡوَىٰ

तथा औंधी की हुई बस्ती[1] को उसने गिरा दिया।

53:54

فَغَشَّىٰهَا مَا غَشَّىٰ

फिर उसपर छा दिया, जो छा[1] दिया।

53:55

فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكَ تَتَمَارَىٰ

तो (हे मनुष्य!) तू अपने पालनहार के किन किन पुरस्कारों में संदेह करता रहेगा

53:56

هَٰذَا نَذِيرٌ مِّنَ ٱلنُّذُرِ ٱلۡأُولَىٰٓ

ये[1] सचेतकर्ता है, प्रथम सचेतकर्ताओं में से।

53:57

أَزِفَتِ ٱلۡأٓزِفَةُ

समीप आ लगी समीप आने वाली।

53:58

لَيۡسَ لَهَا مِن دُونِ ٱللَّهِ كَاشِفَةٌ

नहीं है अल्लाह के सिवा उसे कोई दूर करने वाला।

53:59

أَفَمِنۡ هَٰذَا ٱلۡحَدِيثِ تَعۡجَبُونَ

तो क्या तुम इस[1] क़ुर्आन पर आश्चर्य करते हो

53:60

وَتَضۡحَكُونَ وَلَا تَبۡكُونَ

तथा हँसते हो और रोते नहीं।

53:61

وَأَنتُمۡ سَٰمِدُونَ

तथा विमुख हो रहे हो।

53:62

فَٱسۡجُدُواْۤ لِلَّهِۤ وَٱعۡبُدُواْ

अतः, सज्दा करो अल्लाह के लिए तथा उसी की वंदना[1] करो।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.