بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
56:1إِذَا وَقَعَتِ ٱلۡوَاقِعَةُ
जब होने वाली, हो जायेगी।
56:2لَيۡسَ لِوَقۡعَتِهَا كَاذِبَةٌ
उसका होना कोई झूठ नहीं है।
56:3خَافِضَةٌ رَّافِعَةٌ
नीचा-ऊँचा करने[1] वाली।
56:4إِذَا رُجَّتِ ٱلۡأَرۡضُ رَجًّا
जब धरती तेज़ी से डोलने लगेगी।
56:5وَبُسَّتِ ٱلۡجِبَالُ بَسًّا
और चूर-चूर कर दिये जायेंगे पर्वत।
56:6فَكَانَتۡ هَبَآءً مُّنۢبَثًّا
फिर हो जायेंगे बिखरी हुई धूल।
56:7وَكُنتُمۡ أَزۡوَٰجًا ثَلَٰثَةً
तथा तुम हो जाओगे तीन समूह।
56:8فَأَصۡحَٰبُ ٱلۡمَيۡمَنَةِ مَآ أَصۡحَٰبُ ٱلۡمَيۡمَنَةِ
तो दायें वाले, तो क्या हैं दायें वाले
56:9وَأَصۡحَٰبُ ٱلۡمَشۡـَٔمَةِ مَآ أَصۡحَٰبُ ٱلۡمَشۡـَٔمَةِ
और बायें वाले, तो क्या हैं बायें वाले
56:10وَٱلسَّٰبِقُونَ ٱلسَّٰبِقُونَ
और अग्रगामी तो अग्रगामी ही हैं।
56:11أُوْلَٰٓئِكَ ٱلۡمُقَرَّبُونَ
वही समीप किये[1] हुए हैं।
56:12فِي جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ
वे सुखों के स्वर्गों में होंगे।
56:13ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلۡأَوَّلِينَ
बहुत-से अगले लोगों में से।
56:14وَقَلِيلٌ مِّنَ ٱلۡأٓخِرِينَ
तथा कुछ पिछले लोगों में से होंगे।
56:15عَلَىٰ سُرُرٍ مَّوۡضُونَةٍ
स्वर्ण से बुने हुए तख़्तों पर।
56:16مُّتَّكِـِٔينَ عَلَيۡهَا مُتَقَٰبِلِينَ
तकिये लगाये उनपर, एक-दूसरे के सम्मुख (आसीन) होंगे।
56:17يَطُوفُ عَلَيۡهِمۡ وِلۡدَٰنٌ مُّخَلَّدُونَ
फिरते होंगे उनकी सेवा के लिए बालक, जो सदा (बालक) रहेंगे।
56:18بِأَكۡوَابٍ وَأَبَارِيقَ وَكَأۡسٍ مِّن مَّعِينٍ
प्याले तथा सुराह़ियाँ लेकर तथा मदिरा के छलकते प्याले।
56:19لَّا يُصَدَّعُونَ عَنۡهَا وَلَا يُنزِفُونَ
न तो सिर चकरायेगा उनसे, न वे निर्बोध होंगे।
56:20وَفَٰكِهَةٍ مِّمَّا يَتَخَيَّرُونَ
तथा जो फल वे चाहेंगे।
56:21وَلَحۡمِ طَيۡرٍ مِّمَّا يَشۡتَهُونَ
तथा पक्षी का जो मांस वे चाहेंगे।
56:22وَحُورٌ عِينٌ
और गोरियाँ बड़े नैनों वाली।
56:23كَأَمۡثَٰلِ ٱللُّؤۡلُوِٕ ٱلۡمَكۡنُونِ
छुपाकर रखी हुईं मोतियों के समान।
56:24جَزَآءَۢ بِمَا كَانُواْ يَعۡمَلُونَ
उसके बदले, जो वे (संसार में) करते रहे।
56:25لَا يَسۡمَعُونَ فِيهَا لَغۡوًا وَلَا تَأۡثِيمًا
नहीं सुनेंगे उनमें व्यर्थ बात और न पाप की बात।
56:26إِلَّا قِيلًا سَلَٰمًا سَلَٰمًا
केवल सलाम ही सलाम की ध्वनि होगी।
56:27وَأَصۡحَٰبُ ٱلۡيَمِينِ مَآ أَصۡحَٰبُ ٱلۡيَمِينِ
और दायें वाले, क्या (ही भाग्यशाली) हैं दायें वाले
56:28فِي سِدۡرٍ مَّخۡضُودٍ
बिन काँटे की बैरी में होंगे।
56:29وَطَلۡحٍ مَّنضُودٍ
तथा तह पर तह केलों में।
56:30وَظِلٍّ مَّمۡدُودٍ
फैली हुई छाया[1] में।
56:31وَمَآءٍ مَّسۡكُوبٍ
और प्रवाहित जल में।
56:32وَفَٰكِهَةٍ كَثِيرَةٍ
तथा बहुत-से फलों में।
56:33لَّا مَقۡطُوعَةٍ وَلَا مَمۡنُوعَةٍ
जो न समाप्त होंगे, न रोके जायेंगे।
56:34وَفُرُشٍ مَّرۡفُوعَةٍ
और ऊँचे बिस्तर पर।
56:35إِنَّآ أَنشَأۡنَٰهُنَّ إِنشَآءً
हमने बनाया है (उनकी) पत्नियों को एक विशेष रूप से।
56:36فَجَعَلۡنَٰهُنَّ أَبۡكَارًا
हमने बनाय है उन्हें कुमारियाँ।
56:37عُرُبًا أَتۡرَابًا
प्रेमिकायें समायु।
56:38لِّأَصۡحَٰبِ ٱلۡيَمِينِ
दाहिने वालों के लिए।
56:39ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلۡأَوَّلِينَ
बहुत-से अगलों में से होंगे।
56:40وَثُلَّةٌ مِّنَ ٱلۡأٓخِرِينَ
तथा बहुत-से पिछलों में से।
56:41وَأَصۡحَٰبُ ٱلشِّمَالِ مَآ أَصۡحَٰبُ ٱلشِّمَالِ
और बायें वाले, तो क्या हैं बायें वाले
56:42فِي سَمُومٍ وَحَمِيمٍ
वे गर्म वायु तथा खौलते जल में (होंगे)।
56:43وَظِلٍّ مِّن يَحۡمُومٍ
तथा काले धुवें की छाया में।
56:44لَّا بَارِدٍ وَلَا كَرِيمٍ
जो न शीतल होगा और न सुखद।
56:45إِنَّهُمۡ كَانُواْ قَبۡلَ ذَٰلِكَ مُتۡرَفِينَ
वास्तव में, वे इससे पहले (संसार में) सम्पन्न (सुखी) थे।
56:46وَكَانُواْ يُصِرُّونَ عَلَى ٱلۡحِنثِ ٱلۡعَظِيمِ
तथा दुराग्रह करते थे महा पापों पर।
56:47وَكَانُواْ يَقُولُونَ أَئِذَا مِتۡنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَبۡعُوثُونَ
तथा कहा करते थे कि क्या जब हम मर जायेंगे तथा हो जायेंगे धूल और अस्थियाँ, तो क्या हम अवश्य पुनः जीवित होंगे
56:48أَوَءَابَآؤُنَا ٱلۡأَوَّلُونَ
और क्या हमारे पूर्वज (भी)
56:49قُلۡ إِنَّ ٱلۡأَوَّلِينَ وَٱلۡأٓخِرِينَ
आप कह दें कि निःसंदेह सब अगले तथा पिछले।
56:50لَمَجۡمُوعُونَ إِلَىٰ مِيقَٰتِ يَوۡمٍ مَّعۡلُومٍ
अवश्य एकत्र किये जायेंगे एक निर्धारित दिन के समय।
56:51ثُمَّ إِنَّكُمۡ أَيُّهَا ٱلضَّآلُّونَ ٱلۡمُكَذِّبُونَ
फिर तुम, हे कुपथो! झुठलाने वालो
56:52لَأٓكِلُونَ مِن شَجَرٍ مِّن زَقُّومٍ
अवश्य खाने वाले हो ज़क़्क़ूम (थोहड़) के वृक्ष से।
56:53فَمَالِـُٔونَ مِنۡهَا ٱلۡبُطُونَ
तथा भरने वाले हो उससे (अपने) उदर।
56:54فَشَٰرِبُونَ عَلَيۡهِ مِنَ ٱلۡحَمِيمِ
तथा पीने वाले हो उसपर से खौलता जल।
56:55فَشَٰرِبُونَ شُرۡبَ ٱلۡهِيمِ
फिर पीने वाले हो प्यासे[1] ऊँट के समान।
56:56هَٰذَا نُزُلُهُمۡ يَوۡمَ ٱلدِّينِ
यही उनका अतिथि सत्कार है, प्रतिकार (प्रलय) के दिन।
56:57نَحۡنُ خَلَقۡنَٰكُمۡ فَلَوۡلَا تُصَدِّقُونَ
हमने ही उत्पन्न किया है तुम्हें, फिर तुम विश्वास क्यों नहीं करते
56:58أَفَرَءَيۡتُم مَّا تُمۡنُونَ
क्या तुमने ये विचार किया कि जो वीर्य तुम (गर्भाशयों में) गिराते हो।
56:59ءَأَنتُمۡ تَخۡلُقُونَهُۥٓ أَمۡ نَحۡنُ ٱلۡخَٰلِقُونَ
क्या तुम उसे शिशु बनाते हो या हम बनाने वाले हैं
56:60نَحۡنُ قَدَّرۡنَا بَيۡنَكُمُ ٱلۡمَوۡتَ وَمَا نَحۡنُ بِمَسۡبُوقِينَ
हमने निर्धारित किया है तुम्हारे बीच मरण को तथा हम विवश होने वाले नहीं हैं।
56:61عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ أَمۡثَٰلَكُمۡ وَنُنشِئَكُمۡ فِي مَا لَا تَعۡلَمُونَ
कि बदल दें तुम्हारे रूप और तुम्हें बना दें उस रूप में, जिसे तुम नहीं जानते।
56:62وَلَقَدۡ عَلِمۡتُمُ ٱلنَّشۡأَةَ ٱلۡأُولَىٰ فَلَوۡلَا تَذَكَّرُونَ
तथा तुमने तो जान लिया है प्रथम उत्पत्ति को फिर तुम शिक्षा ग्रहण क्यों नहीं करते
56:63أَفَرَءَيۡتُم مَّا تَحۡرُثُونَ
फिर क्या तुमने विचार किया कि उसमें जो तुम बोते हो
56:64ءَأَنتُمۡ تَزۡرَعُونَهُۥٓ أَمۡ نَحۡنُ ٱلزَّٰرِعُونَ
क्या तुम उसे उगाते हो या हम उसे उगाने वाले हैं
56:65لَوۡ نَشَآءُ لَجَعَلۡنَٰهُ حُطَٰمًا فَظَلۡتُمۡ تَفَكَّهُونَ
यदि हम चाहें, तो उसे भुस बना दें, फिर तुम बातें बनाते रह जाओ।
56:66إِنَّا لَمُغۡرَمُونَ
वस्तुतः, हम दण्डित कर दिये गये।
56:67بَلۡ نَحۡنُ مَحۡرُومُونَ
बल्कि हम (जीविका से) वंचित कर दिये गये।
56:68أَفَرَءَيۡتُمُ ٱلۡمَآءَ ٱلَّذِي تَشۡرَبُونَ
फिर तुमने विचार किया उस पानी में, जो तुम पीते हो
56:69ءَأَنتُمۡ أَنزَلۡتُمُوهُ مِنَ ٱلۡمُزۡنِ أَمۡ نَحۡنُ ٱلۡمُنزِلُونَ
क्या तुमने उसे बरसाया है बादल से अथवा हम उसे बरसाने वाले हैं।
56:70لَوۡ نَشَآءُ جَعَلۡنَٰهُ أُجَاجًا فَلَوۡلَا تَشۡكُرُونَ
यदि हम चाहें, तो उसे खारी कर दें, फिर तुम आभारी (कृतज्ञ) क्यों नहीं होते
56:71أَفَرَءَيۡتُمُ ٱلنَّارَ ٱلَّتِي تُورُونَ
क्या तुमने उस अग्नि को देखा, जिसे तुम सुलगाते हो।
56:72ءَأَنتُمۡ أَنشَأۡتُمۡ شَجَرَتَهَآ أَمۡ نَحۡنُ ٱلۡمُنشِـُٔونَ
क्या तुमने उत्पन्न किया है उसके वृक्ष को या हम उत्पन्न करने वाले हैं
56:73نَحۡنُ جَعَلۡنَٰهَا تَذۡكِرَةً وَمَتَٰعًا لِّلۡمُقۡوِينَ
हमने ही बनाया उसे शिक्षाप्रद तथा यात्रियों के लाभदायक।
56:74فَسَبِّحۡ بِٱسۡمِ رَبِّكَ ٱلۡعَظِيمِ
अतः, (हे नबी!) आप पवित्रता का वर्णन करें अपने महा पालनहार के नाम की।
56:75فَلَآ أُقۡسِمُ بِمَوَٰقِعِ ٱلنُّجُومِ
मैं शपथ लेता हूँ सितारों के स्थानों की
56:76وَإِنَّهُۥ لَقَسَمٌ لَّوۡ تَعۡلَمُونَ عَظِيمٌ
और ये निश्चय एक बड़ी शपथ है, यदि तुम समझो।
56:77إِنَّهُۥ لَقُرۡءَانٌ كَرِيمٌ
वास्तव में, ये आदरणीय[1] क़ुर्आन है।
56:78فِي كِتَٰبٍ مَّكۡنُونٍ
सुरक्षित[1] पुस्तक में।
56:79لَّا يَمَسُّهُۥٓ إِلَّا ٱلۡمُطَهَّرُونَ
इसे पवित्र लोग ही छूते हैं।
56:80تَنزِيلٌ مِّن رَّبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ
अवतरित किया गया है सर्वलोक के पालनहार की ओर से।
56:81أَفَبِهَٰذَا ٱلۡحَدِيثِ أَنتُم مُّدۡهِنُونَ
फिर क्या तुम इस वाणि (क़ुर्आन) की अपेक्षा करते हो
56:82وَتَجۡعَلُونَ رِزۡقَكُمۡ أَنَّكُمۡ تُكَذِّبُونَ
तथा बनाते हो अपना भाग कि इसे तुम झुठलाते हो
56:83فَلَوۡلَآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلۡحُلۡقُومَ
फिर क्यों नहीं जब प्राण गले को पहुँचते हैं।
56:84وَأَنتُمۡ حِينَئِذٍ تَنظُرُونَ
और तुम उस समय देखते रहते हो।
56:85وَنَحۡنُ أَقۡرَبُ إِلَيۡهِ مِنكُمۡ وَلَٰكِن لَّا تُبۡصِرُونَ
तथा हम अधिक समीप होते हैं उसके तुमसे, परन्तु तुम नहीं देख सकते।
56:86فَلَوۡلَآ إِن كُنتُمۡ غَيۡرَ مَدِينِينَ
तो यदि तुम किसी के आधीन न हो।
56:87تَرۡجِعُونَهَآ إِن كُنتُمۡ صَٰدِقِينَ
तो उस (प्राण) को फेर क्यों नहीं लाते, यदि तुम सच्चे हो
56:88فَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلۡمُقَرَّبِينَ
फिर यदि वह (प्राणी) समीपवर्तियों में है।
56:89فَرَوۡحٌ وَرَيۡحَانٌ وَجَنَّتُ نَعِيمٍ
तो उसके लिए सुख तथा उत्तम जीविका तथा सुख भरा स्वर्ग है।
56:90وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنۡ أَصۡحَٰبِ ٱلۡيَمِينِ
और यदि वह दायें वालों में से है।
56:91فَسَلَٰمٌ لَّكَ مِنۡ أَصۡحَٰبِ ٱلۡيَمِينِ
तो सलाम है तेरे लिए दायें वालों में होने के कारण।
56:92وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلۡمُكَذِّبِينَ ٱلضَّآلِّينَ
और यदि वह है झुठलाने वाले कुपथों में से।
56:93فَنُزُلٌ مِّنۡ حَمِيمٍ
तो अतिथि सत्कार है खौलते पानी से।
56:94وَتَصۡلِيَةُ جَحِيمٍ
तथा नरक में प्रवेश।
56:95إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ حَقُّ ٱلۡيَقِينِ
वास्तव में, यही निश्चय सत्य है।
56:96فَسَبِّحۡ بِٱسۡمِ رَبِّكَ ٱلۡعَظِيمِ
अतः, (हे नबी!) आप पवित्रता का वर्णन करें अपने महा पालनहार के नाम की।
Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.