Surah 37 · 182 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah As-Saffat in Hindi

In English with tafsir

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

37:1

وَٱلصَّٰٓفَّٰتِ صَفًّا

शपथ है पंक्तिवध्द (फ़रिश्तों) की

37:2

فَٱلزَّٰجِرَٰتِ زَجۡرًا

फिर झिड़कियाँ देने वालों की

37:3

فَٱلتَّٰلِيَٰتِ ذِكۡرًا

फिर स्मरण करके पढ़ने वालों[1] की

37:4

إِنَّ إِلَٰهَكُمۡ لَوَٰحِدٌ

निश्चय तुम्हारा पूज्य, एक ही है।

37:5

رَّبُّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا بَيۡنَهُمَا وَرَبُّ ٱلۡمَشَٰرِقِ

आकाशों तथा धरती का पालनहार तथा जो कुछ उनके मध्य है और सुर्योदय होने के स्थानों का रब।

37:6

إِنَّا زَيَّنَّا ٱلسَّمَآءَ ٱلدُّنۡيَا بِزِينَةٍ ٱلۡكَوَاكِبِ

हमने अलंकृत किया है संसार (समीप) के आकाश को, तारों की शोभा से।

37:7

وَحِفۡظًا مِّن كُلِّ شَيۡطَٰنٍ مَّارِدٍ

तथा रक्षा करने के लिए प्रत्येक उध्दत शैतान से।

37:8

لَّا يَسَّمَّعُونَ إِلَى ٱلۡمَلَإِ ٱلۡأَعۡلَىٰ وَيُقۡذَفُونَ مِن كُلِّ جَانِبٍ

वह नहीं सुन सकते (जाकर) उच्च सभा तक फ़रिश्तों की बात तथा मारे जाते हैं, प्रत्येक दिशा से।

37:9

دُحُورًاۖ وَلَهُمۡ عَذَابٌ وَاصِبٌ

राँदने के लिए तथा उनके लिए स्थायी यातना है।

37:10

إِلَّا مَنۡ خَطِفَ ٱلۡخَطۡفَةَ فَأَتۡبَعَهُۥ شِهَابٌ ثَاقِبٌ

परन्तु, जो ले उड़े कुछ, तो पीछा करती है उसका दहकती ज्वाला।

37:11

فَٱسۡتَفۡتِهِمۡ أَهُمۡ أَشَدُّ خَلۡقًا أَم مَّنۡ خَلَقۡنَآۚ إِنَّا خَلَقۡنَٰهُم مِّن طِينٍ لَّازِبِۭ

तो आप इन (काफ़िरों) से प्रश्न करें कि क्या उन्हें पैदा करना अधिक कठिन है या जिन्हें[1] हमने पैदा किया है? हमने उन्हें[2] पैदा किया है, लेसदार मिट्टी से।

37:12

بَلۡ عَجِبۡتَ وَيَسۡخَرُونَ

बल्कि आपने आश्चर्य किया (उनके अस्वीकार पर) तथा वे उपहास करते हैं।

37:13

وَإِذَا ذُكِّرُواْ لَا يَذۡكُرُونَ

और जब शिक्षा दी जाये, तो वे शिक्षा ग्रहण नहीं करते।

37:14

وَإِذَا رَأَوۡاْ ءَايَةً يَسۡتَسۡخِرُونَ

और जब देखते हैं कोई निशानी, तो उपहास करने लगते हैं।

37:15

وَقَالُوٓاْ إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا سِحۡرٌ مُّبِينٌ

तथा कहते हें कि ये तो मात्र खुला जादू है।

37:16

أَءِذَا مِتۡنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَبۡعُوثُونَ

(कहते हैं कि) क्या, जब हम मर जायेंगे तथा मिट्टी और हड्डियाँ हो जायेंगे, तो हम निश्चय पुनः जीवित किये जायेंगे

37:17

أَوَءَابَآؤُنَا ٱلۡأَوَّلُونَ

और क्या, हमारे पहले पूर्वज भी (जीवित किये जायेंगे)

37:18

قُلۡ نَعَمۡ وَأَنتُمۡ دَٰخِرُونَ

आप कह दें कि हाँ तथा तुम अपमानित (भी) होगे

37:19

فَإِنَّمَا هِيَ زَجۡرَةٌ وَٰحِدَةٌ فَإِذَا هُمۡ يَنظُرُونَ

वो तो बस एक झिड़की होगी, फिर सहसा वे देख रहे होंगे।

37:20

وَقَالُواْ يَٰوَيۡلَنَا هَٰذَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ

तथा कहेंगेः हाय हमारा विनाश! ये तो बदले (प्रलय) का दिन है।

37:21

هَٰذَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِ ٱلَّذِي كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ

यही निर्णय का दिन है, जिसे तुम झुठला रहे थे।

37:22

ٱحۡشُرُواْ ٱلَّذِينَ ظَلَمُواْ وَأَزۡوَٰجَهُمۡ وَمَا كَانُواْ يَعۡبُدُونَ

(आदेश होगा कि) घेर लाओ सब अत्याचारियों को तथा उनके साथियों को और जिसकी वे इबादत (वंदना) कर रहे थे।

37:23

مِن دُونِ ٱللَّهِ فَٱهۡدُوهُمۡ إِلَىٰ صِرَٰطِ ٱلۡجَحِيمِ

अल्लाह के सिवा। फिर दिखा दो उन्हें नरक की राह।

37:24

وَقِفُوهُمۡۖ إِنَّهُم مَّسۡـُٔولُونَ

और उन्हें रोक[1] लो। उनसे प्रश्न किया जाये।

37:25

مَا لَكُمۡ لَا تَنَاصَرُونَ

क्या हो गया है तुम्हें कि एक-दूसरे की सहायता नहीं करते

37:26

بَلۡ هُمُ ٱلۡيَوۡمَ مُسۡتَسۡلِمُونَ

बल्कि वे उस दिन, सिर झुकाये खड़े होंगे।

37:27

وَأَقۡبَلَ بَعۡضُهُمۡ عَلَىٰ بَعۡضٍ يَتَسَآءَلُونَ

और एक-दूसरे के सम्मुख होकर परस्पर प्रश्न करेंगेः

37:28

قَالُوٓاْ إِنَّكُمۡ كُنتُمۡ تَأۡتُونَنَا عَنِ ٱلۡيَمِينِ

कहेंगे कि तुम हमारे पास आया करते थे दायें[1] से।

37:29

قَالُواْ بَل لَّمۡ تَكُونُواْ مُؤۡمِنِينَ

वे[1] कहेंगेः बल्कि तुम स्वयं ईमान वाले न थे।

37:30

وَمَا كَانَ لَنَا عَلَيۡكُم مِّن سُلۡطَٰنِۭۖ بَلۡ كُنتُمۡ قَوۡمًا طَٰغِينَ

तथा नहीं था हमारा तुमपर कोई अधिकार,[1] बल्कि तुम सवंय अवज्ञाकारी थे।

37:31

فَحَقَّ عَلَيۡنَا قَوۡلُ رَبِّنَآۖ إِنَّا لَذَآئِقُونَ

तो सिध्द हो गया हमपर हमारे पालनहार का कथन कि हम (यातना) चखने वाले हैं।

37:32

فَأَغۡوَيۡنَٰكُمۡ إِنَّا كُنَّا غَٰوِينَ

तो हमने तुम्हें कुपथ कर दिया। हम तो स्वयं कुपथ थे।

37:33

فَإِنَّهُمۡ يَوۡمَئِذٍ فِي ٱلۡعَذَابِ مُشۡتَرِكُونَ

फिर वे सभी, उस दिन यातना में साझी होंगे।

37:34

إِنَّا كَذَٰلِكَ نَفۡعَلُ بِٱلۡمُجۡرِمِينَ

हम, इसी प्रकार, किया करते हैं अपराधियों के साथ।

37:35

إِنَّهُمۡ كَانُوٓاْ إِذَا قِيلَ لَهُمۡ لَآ إِلَٰهَ إِلَّا ٱللَّهُ يَسۡتَكۡبِرُونَ

ये वो हैं कि जब कहा जाता था उनसे कि कोई पूज्य (वंदनीय) नहीं अल्लाह के अतिरिक्त, तो वे अभिमान करते थे।

37:36

وَيَقُولُونَ أَئِنَّا لَتَارِكُوٓاْ ءَالِهَتِنَا لِشَاعِرٍ مَّجۡنُونِۭ

तथा कह रहे थेः क्या हम त्याग देने वाले हैं अपने पूज्यों को, एक उन्मत कवि के कारण

37:37

بَلۡ جَآءَ بِٱلۡحَقِّ وَصَدَّقَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ

बल्कि वह (नबी) सच लाये हैं तथा पुष्टि की है, सब रसूलों की।

37:38

إِنَّكُمۡ لَذَآئِقُواْ ٱلۡعَذَابِ ٱلۡأَلِيمِ

निश्चय तुम दुःखदायी यातना चखने वाले हो।

37:39

وَمَا تُجۡزَوۡنَ إِلَّا مَا كُنتُمۡ تَعۡمَلُونَ

तथा तुम उसका प्रतिकार (बदला) दिये जाओगे, जो तुम कर रहे थे।

37:40

إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ

परन्तु अल्लाह के शुध्द भक्त।

37:41

أُوْلَٰٓئِكَ لَهُمۡ رِزۡقٌ مَّعۡلُومٌ

यही हैं, जिनके लिए विदित जीविका है।

37:42

فَوَٰكِهُ وَهُم مُّكۡرَمُونَ

प्रत्येक प्रकार के फल तथा यही आदरणीय होंगे।

37:43

فِي جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ

सुख के स्वर्गों में।

37:44

عَلَىٰ سُرُرٍ مُّتَقَٰبِلِينَ

आसनों पर एक-दूसरे के सम्मुख असीन होंगे।

37:45

يُطَافُ عَلَيۡهِم بِكَأۡسٍ مِّن مَّعِينِۭ

फिराये जायेंगे इनपर प्याले, प्रवाहित पेय के।

37:46

بَيۡضَآءَ لَذَّةٍ لِّلشَّٰرِبِينَ

श्वेत आस्वात पीने वालों के लिए।

37:47

لَا فِيهَا غَوۡلٌ وَلَا هُمۡ عَنۡهَا يُنزَفُونَ

नहीं होगी उसमें शारिरिक पीड़ा, न वे उसमें बहकेंगे।

37:48

وَعِندَهُمۡ قَٰصِرَٰتُ ٱلطَّرۡفِ عِينٌ

तथा उनके पास आँखे झुकाये, (सति) बड़ी आँखों वाली (नारियाँ) होंगी।

37:49

كَأَنَّهُنَّ بَيۡضٌ مَّكۡنُونٌ

वह छुपाये हुए अन्डों के मानिन्द होंगी।

37:50

فَأَقۡبَلَ بَعۡضُهُمۡ عَلَىٰ بَعۡضٍ يَتَسَآءَلُونَ

वह एक-दूसरे से सम्मुख होकर प्रश्न करेंगे।

37:51

قَالَ قَآئِلٌ مِّنۡهُمۡ إِنِّي كَانَ لِي قَرِينٌ

तो कहेगा एक कहने वाला उनमें सेः मेरा एक साथी था।

37:52

يَقُولُ أَءِنَّكَ لَمِنَ ٱلۡمُصَدِّقِينَ

जो कहता था कि क्या तुम (प्रलय का) विश्वास करने वालों में से हो

37:53

أَءِذَا مِتۡنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَدِينُونَ

क्या जब हम, मर जायेंगे तथा मिट्टी और अस्थियाँ हो जायेंगे, तो क्या हमें (कर्मों) का प्रतिफल दिया जायेगा

37:54

قَالَ هَلۡ أَنتُم مُّطَّلِعُونَ

वह कहेगाः क्या तुम झाँककर देखने वाले हो

37:55

فَٱطَّلَعَ فَرَءَاهُ فِي سَوَآءِ ٱلۡجَحِيمِ

फिर झाँकते ही उसे देख लेगा, नरक के बीच।

37:56

قَالَ تَٱللَّهِ إِن كِدتَّ لَتُرۡدِينِ

उससे कहेगाः अल्लाह की शपथ! तुम तो मेरा विनाश कर देने के समीप थे।

37:57

وَلَوۡلَا نِعۡمَةُ رَبِّي لَكُنتُ مِنَ ٱلۡمُحۡضَرِينَ

और यदि मेरे पालनहार का अनुग्रह न होता, तो मैं (नरक के) उपस्थितों में होता।

37:58

أَفَمَا نَحۡنُ بِمَيِّتِينَ

फिर वह कहेगाः क्या (ये सही नहीं है कि) हम मरने वाले नहीं हैं

37:59

إِلَّا مَوۡتَتَنَا ٱلۡأُولَىٰ وَمَا نَحۡنُ بِمُعَذَّبِينَ

सिवाय अपनी प्रथम मौत के और न हमें यातना दी जायेगी।

37:60

إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلۡفَوۡزُ ٱلۡعَظِيمُ

वास्तव में, यही बड़ी सफलता है।

37:61

لِمِثۡلِ هَٰذَا فَلۡيَعۡمَلِ ٱلۡعَٰمِلُونَ

इसी (जैसी सफलता) के लिए चाहिये कि कर्म करें, कर्म करने वाले।

37:62

أَذَٰلِكَ خَيۡرٌ نُّزُلًا أَمۡ شَجَرَةُ ٱلزَّقُّومِ

क्या ये आतिथ्य उत्तम है अथवा थोहड़ का वृक्ष

37:63

إِنَّا جَعَلۡنَٰهَا فِتۡنَةً لِّلظَّٰلِمِينَ

हमने उसे अत्याचारियों के लिए एक परीक्षा बनाया है।

37:64

إِنَّهَا شَجَرَةٌ تَخۡرُجُ فِيٓ أَصۡلِ ٱلۡجَحِيمِ

वह एक वृक्ष है, जो नरक की जड़ (तह) से निकलता है।

37:65

طَلۡعُهَا كَأَنَّهُۥ رُءُوسُ ٱلشَّيَٰطِينِ

उसके गुच्छे शैतानों के सिरों के समान हैं।

37:66

فَإِنَّهُمۡ لَأٓكِلُونَ مِنۡهَا فَمَالِـُٔونَ مِنۡهَا ٱلۡبُطُونَ

तो वे (नरक वासी) खाने वाले हैं, उससे। फिर भरने वाले हैं, उससे अपने पेट।

37:67

ثُمَّ إِنَّ لَهُمۡ عَلَيۡهَا لَشَوۡبًا مِّنۡ حَمِيمٍ

फिर उनके लिए उसके ऊपर से खौलता गरम पानी है।

37:68

ثُمَّ إِنَّ مَرۡجِعَهُمۡ لَإِلَى ٱلۡجَحِيمِ

फिर उन्हें प्रत्यागत होना है, नरक की ओर।

37:69

إِنَّهُمۡ أَلۡفَوۡاْ ءَابَآءَهُمۡ ضَآلِّينَ

वास्तव में, उन्होंने पाया अपने पूर्वजों को कुपथ।

37:70

فَهُمۡ عَلَىٰٓ ءَاثَٰرِهِمۡ يُهۡرَعُونَ

फिर वे उन्हीं के पद्चिन्हों पर[1] दौड़े चले जा रहे हैं।

37:71

وَلَقَدۡ ضَلَّ قَبۡلَهُمۡ أَكۡثَرُ ٱلۡأَوَّلِينَ

और कुपथ हो चुके हैं, इनसे पूर्व अगले लोगों में से अधिक्तर।

37:72

وَلَقَدۡ أَرۡسَلۡنَا فِيهِم مُّنذِرِينَ

तथा हम भेज चुके हैं उनमें, सचेत (सावधान) करने वाले।

37:73

فَٱنظُرۡ كَيۡفَ كَانَ عَٰقِبَةُ ٱلۡمُنذَرِينَ

तो देखो कि कैसा रहा सावधान किये हुए लोगों का परिणाम

37:74

إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ

हमारे शुध्द भक्तों के सिवा।

37:75

وَلَقَدۡ نَادَىٰنَا نُوحٌ فَلَنِعۡمَ ٱلۡمُجِيبُونَ

तथा हमें पुकारा नूह़ नेः तो हम क्या ही अच्छे प्रार्थना स्वीकार करने वाले हैं।

37:76

وَنَجَّيۡنَٰهُ وَأَهۡلَهُۥ مِنَ ٱلۡكَرۡبِ ٱلۡعَظِيمِ

और हमने बचा लिया उसे और उसके परिजनों को, घोर आपदा से।

37:77

وَجَعَلۡنَا ذُرِّيَّتَهُۥ هُمُ ٱلۡبَاقِينَ

तथा कर दिया हमने उसकी संतति को, शेष[1] रह जाने वालों में से।

37:78

وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِ فِي ٱلۡأٓخِرِينَ

तथा शेष रखा हमने उसकी सराहना तथा प्रशंसा को पिछलों में।

37:79

سَلَٰمٌ عَلَىٰ نُوحٍ فِي ٱلۡعَٰلَمِينَ

सलाम (सुरक्षा)[1] है नूह़ के लिए समस्त विश्ववासियों में।

37:80

إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ

इसी प्रकार, हम प्रतिफल प्रदान करते हैं सदाचारियों को।

37:81

إِنَّهُۥ مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ

वास्तव में, वह हमारे ईमान वाले भक्तों में से था।

37:82

ثُمَّ أَغۡرَقۡنَا ٱلۡأٓخَرِينَ

फिर हमने जलमगन कर दिया दूसरों को।

37:83

وَإِنَّ مِن شِيعَتِهِۦ لَإِبۡرَٰهِيمَ

और उसके अनुयायियों में निश्चय इब्राहीम है।

37:84

إِذۡ جَآءَ رَبَّهُۥ بِقَلۡبٍ سَلِيمٍ

जब लाया वह अपने पालनहार के पास स्वच्छ दिल।

37:85

إِذۡ قَالَ لِأَبِيهِ وَقَوۡمِهِۦ مَاذَا تَعۡبُدُونَ

जब कहा उसने अपने पिता तथा अपनी जाति सेः तुम किसकी इबादत (वंदना) कर रहे हो

37:86

أَئِفۡكًا ءَالِهَةً دُونَ ٱللَّهِ تُرِيدُونَ

क्या अपने बनाये हुए पूज्यों को अल्लाह के सिवा चाहते हो

37:87

فَمَا ظَنُّكُم بِرَبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ

तो तुम्हारा क्या विचार है, विश्व के पालनहार के विषय में

37:88

فَنَظَرَ نَظۡرَةً فِي ٱلنُّجُومِ

फिर उसने देखा तोरों की[1] ओर।

37:89

فَقَالَ إِنِّي سَقِيمٌ

तथा उनसे कहाः मैं रोगी हूँ।

37:90

فَتَوَلَّوۡاْ عَنۡهُ مُدۡبِرِينَ

तो उसे छोड़कर चले गये।

37:91

فَرَاغَ إِلَىٰٓ ءَالِهَتِهِمۡ فَقَالَ أَلَا تَأۡكُلُونَ

फिर वह जा पहुँचा, उनके उपास्यों (पूज्यों) की ओर। कहा कि (वे प्रसाद) क्यों नहीं खाते

37:92

مَا لَكُمۡ لَا تَنطِقُونَ

तुम्हें क्या हुआ है कि बोलते नहीं

37:93

فَرَاغَ عَلَيۡهِمۡ ضَرۡبَۢا بِٱلۡيَمِينِ

फिर पिल पड़ा उनपर मारते हुए, दायें हाथ से।

37:94

فَأَقۡبَلُوٓاْ إِلَيۡهِ يَزِفُّونَ

तो वे आये उसकी ओर दौड़ते हुए।

37:95

قَالَ أَتَعۡبُدُونَ مَا تَنۡحِتُونَ

इब्राहीम ने कहाः क्या तुम इबादत (वंदना) करते हो उसकी जिसे, पत्थरों से तराश्ते हो

37:96

وَٱللَّهُ خَلَقَكُمۡ وَمَا تَعۡمَلُونَ

जबकि अल्लाह ने पैदा किया है तुम्हें तथा जो तुम करते हो।

37:97

قَالُواْ ٱبۡنُواْ لَهُۥ بُنۡيَٰنًا فَأَلۡقُوهُ فِي ٱلۡجَحِيمِ

उन्होंने कहाः इसके लिए एक (अग्निशाला का) निर्माण करो और उसे झोंक दो दहकती अग्नि में।

37:98

فَأَرَادُواْ بِهِۦ كَيۡدًا فَجَعَلۡنَٰهُمُ ٱلۡأَسۡفَلِينَ

तो उन्होंने उसके साथ षड्यंत्र रचा, तो हमने उन्हीं को नीचा कर दिया।

37:99

وَقَالَ إِنِّي ذَاهِبٌ إِلَىٰ رَبِّي سَيَهۡدِينِ

तथा उसने कहाः मैं जाने वाला हूँ अपने पालनहार की[1] ओर। वह मुझे सुपथ दर्शायेगा।

37:100

رَبِّ هَبۡ لِي مِنَ ٱلصَّٰلِحِينَ

हे मेरे पालनहार! प्रदान कर मुझे, एक सदाचारी (पुनीत) पुत्र।

37:101

فَبَشَّرۡنَٰهُ بِغُلَٰمٍ حَلِيمٍ

तो हमने शुभ सूचना दी उसे, एक सहनशील पुत्र की।

37:102

فَلَمَّا بَلَغَ مَعَهُ ٱلسَّعۡيَ قَالَ يَٰبُنَيَّ إِنِّيٓ أَرَىٰ فِي ٱلۡمَنَامِ أَنِّيٓ أَذۡبَحُكَ فَٱنظُرۡ مَاذَا تَرَىٰۚ قَالَ يَٰٓأَبَتِ ٱفۡعَلۡ مَا تُؤۡمَرُۖ سَتَجِدُنِيٓ إِن شَآءَ ٱللَّهُ مِنَ ٱلصَّٰبِرِينَ

फिर जब वह पहुँचा उसके साथ चलने-फिरने की आयु को, तो इब्राहीम ने कहाः हे मेरे प्रिय पुत्र! मैं देख रहा हूँ स्वप्न में कि मैं तुझे वध कर रहा हूँ। अब, तू बता कि तेरा क्या विचार है? उसने कहाः हे पिता! पालन करें, जिसका आदेश आपको दिया जा रहा है। आप पायेंगे मुझे सहनशीलों में से, यदि अल्लाह की इच्छा हूई।

37:103

فَلَمَّآ أَسۡلَمَا وَتَلَّهُۥ لِلۡجَبِينِ

अन्ततः, जब दोनों ने स्वयं को अर्पित कर दिया और उस (पिता) ने उसे गिरा दिया माथे के बल।

37:104

وَنَٰدَيۡنَٰهُ أَن يَٰٓإِبۡرَٰهِيمُ

तब हमने उसे आवाज़ दी कि हे इब्राहीम

37:105

قَدۡ صَدَّقۡتَ ٱلرُّءۡيَآۚ إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ

तूने सच कर दिया अपना स्वप्न। इसी प्रकार, हम प्रतिफल प्रदान करते हैं सदाचारियों को।

37:106

إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلۡبَلَٰٓؤُاْ ٱلۡمُبِينُ

वास्तव में, ये खुली परीक्षा थी।

37:107

وَفَدَيۡنَٰهُ بِذِبۡحٍ عَظِيمٍ

और हमने उसके मुक्ति-प्रतिदान के रूप में, प्रदान कर दी एक महान[1] बली।

37:108

وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِ فِي ٱلۡأٓخِرِينَ

तथा हमने शेष रखी उसकी शुभ चर्चा पिछलों में।

37:109

سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِبۡرَٰهِيمَ

सलाम है इब्रीम पर।

37:110

كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ

इसी प्रकार, हम प्रतिफल प्रदान करते हैं सदाचारियों को।

37:111

إِنَّهُۥ مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ

निश्चय ही वह हमारे ईमान वाले भक्तों में से था।

37:112

وَبَشَّرۡنَٰهُ بِإِسۡحَٰقَ نَبِيًّا مِّنَ ٱلصَّٰلِحِينَ

तथा हमने उसे शुभसूचना दी इस्ह़ाक़ नबी की, जो सदाचारियों में[1] होगा।

37:113

وَبَٰرَكۡنَا عَلَيۡهِ وَعَلَىٰٓ إِسۡحَٰقَۚ وَمِن ذُرِّيَّتِهِمَا مُحۡسِنٌ وَظَالِمٌ لِّنَفۡسِهِۦ مُبِينٌ

तथा हमने बरकत (विभूति) अवतरिक की उसपर तथा इस्ह़ाक़ पर और उन दोनों की संतति में से कोई सदाचारी है और कोई अपने लिए खुला अत्याचारी।

37:114

وَلَقَدۡ مَنَنَّا عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ

तथा हमने उपकार किया मूसा और हारून पर।

37:115

وَنَجَّيۡنَٰهُمَا وَقَوۡمَهُمَا مِنَ ٱلۡكَرۡبِ ٱلۡعَظِيمِ

तथा मुक्त किया दोनों को और उनकी जाति को, घोर व्यग्रता से।

37:116

وَنَصَرۡنَٰهُمۡ فَكَانُواْ هُمُ ٱلۡغَٰلِبِينَ

तथा हमने सहायता की उनकी, तो वही प्रभावशाली हो गये।

37:117

وَءَاتَيۡنَٰهُمَا ٱلۡكِتَٰبَ ٱلۡمُسۡتَبِينَ

तथा हमने प्रदान की दोनों को प्रकाशमय पुस्तक (तौरात)।

37:118

وَهَدَيۡنَٰهُمَا ٱلصِّرَٰطَ ٱلۡمُسۡتَقِيمَ

और हमने दर्शाई दोनों को सीधी डगर।

37:119

وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِمَا فِي ٱلۡأٓخِرِينَ

तथा शेष रखी दोनों की शुभ चर्चा, पिछलों में।

37:120

سَلَٰمٌ عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ

सलाम है मूसा तथा हारून पर।

37:121

إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ

हम इसी प्रकार प्रतिफल प्रदान करते हैं, सदाचारियों को।

37:122

إِنَّهُمَا مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ

वस्तुतः, वे दोनों हमारे ईमान वाले भक्तों में थे।

37:123

وَإِنَّ إِلۡيَاسَ لَمِنَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ

तथा निश्चय इल्यास, नबियों में से था।

37:124

إِذۡ قَالَ لِقَوۡمِهِۦٓ أَلَا تَتَّقُونَ

जब कहा उसने अपनी जाति सेः क्या तुम डरते नहीं हो

37:125

أَتَدۡعُونَ بَعۡلًا وَتَذَرُونَ أَحۡسَنَ ٱلۡخَٰلِقِينَ

क्या तुम बअल ( नामक मूर्ति) को पुकारते हो? तथा त्याग रहे हो सर्वोत्तम उत्पत्तिकर्ता को

37:126

ٱللَّهَ رَبَّكُمۡ وَرَبَّ ءَابَآئِكُمُ ٱلۡأَوَّلِينَ

अल्लाह ही तुम्हारा पालनहार है तथा तुम्हारे प्रथम पूर्वजों का पालनहार है।

37:127

فَكَذَّبُوهُ فَإِنَّهُمۡ لَمُحۡضَرُونَ

अन्ततः, उन्होंने झुठला दिया उसे। तो निश्चय वही (नरक में) उपस्थित होंगे।

37:128

إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ

किन्तु, अल्लाह के शुध्द भक्त।

37:129

وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِ فِي ٱلۡأٓخِرِينَ

तथा शेष रखी हमने उसकी शुभ चर्चा पिछलों में।

37:130

سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِلۡ يَاسِينَ

सलाम है इल्यासीन[1] पर।

37:131

إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ

वास्तव में, हम इसी प्रकार प्रतिफल प्रदान करते हैं, सदाचारियों को।

37:132

إِنَّهُۥ مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ

वस्तुतः, वह हमारे ईमान वाले भक्तों में से था।

37:133

وَإِنَّ لُوطًا لَّمِنَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ

तथा निश्चय लूत नबियों में से था।

37:134

إِذۡ نَجَّيۡنَٰهُ وَأَهۡلَهُۥٓ أَجۡمَعِينَ

जब हमने मुक्त किया उसे तथा उसके सबपरिजनों को।

37:135

إِلَّا عَجُوزًا فِي ٱلۡغَٰبِرِينَ

एक बुढ़िया[1] के सिवा, जो पीछे रह जाने वालों में थी।

37:136

ثُمَّ دَمَّرۡنَا ٱلۡأٓخَرِينَ

फिर हमने अन्यों को तहस-नहस कर दिया।

37:137

وَإِنَّكُمۡ لَتَمُرُّونَ عَلَيۡهِم مُّصۡبِحِينَ

तथा तुम[1] ग़ुज़रते हो उन (की निर्जीव बस्तियों) पर, प्रातः के समय।

37:138

وَبِٱلَّيۡلِۚ أَفَلَا تَعۡقِلُونَ

तथा रात्रि में। तो क्या तुम समझते नहीं हो

37:139

وَإِنَّ يُونُسَ لَمِنَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ

तथा निश्चय यूनुस नबियों में से था।

37:140

إِذۡ أَبَقَ إِلَى ٱلۡفُلۡكِ ٱلۡمَشۡحُونِ

जब वह भाग[1] गया भरी नाव की ओर।

37:141

فَسَاهَمَ فَكَانَ مِنَ ٱلۡمُدۡحَضِينَ

फिर नाम निकाला गया, तो वह हो गया फेंके हुओं में से।

37:142

فَٱلۡتَقَمَهُ ٱلۡحُوتُ وَهُوَ مُلِيمٌ

तो निगल लिया उसे मछली ने और वह निन्दित था।

37:143

فَلَوۡلَآ أَنَّهُۥ كَانَ مِنَ ٱلۡمُسَبِّحِينَ

तो यदि न होता अल्लाह की पवित्रता का वर्णन करने वालों में।

37:144

لَلَبِثَ فِي بَطۡنِهِۦٓ إِلَىٰ يَوۡمِ يُبۡعَثُونَ

तो वह रह जाता उसके उदर में उस दिन तक, जब सब पुनः जीवित किये[1] जायेंगे।

37:145

فَنَبَذۡنَٰهُ بِٱلۡعَرَآءِ وَهُوَ سَقِيمٌ

तो हमने फेंक दिया उसे खुले मैदान में और वह रोगी[1] था।

37:146

وَأَنۢبَتۡنَا عَلَيۡهِ شَجَرَةً مِّن يَقۡطِينٍ

और उगा दिया उस[1] पर लताओं का एक वृक्ष।

37:147

وَأَرۡسَلۡنَٰهُ إِلَىٰ مِاْئَةِ أَلۡفٍ أَوۡ يَزِيدُونَ

तथा हमने उसे रसूल बनाकर भेजा एक लाख, बल्कि अधिक की ओर।

37:148

فَـَٔامَنُواْ فَمَتَّعۡنَٰهُمۡ إِلَىٰ حِينٍ

तो वे ईमान लाये। फिर हमने उन्हें सुख-सुविधा प्रदान की एक समय[1] तक।

37:149

فَٱسۡتَفۡتِهِمۡ أَلِرَبِّكَ ٱلۡبَنَاتُ وَلَهُمُ ٱلۡبَنُونَ

तो (हे नबी!) आप उनसे प्रश्न करें कि क्या आपके पालनहार के लिए तो पुत्रियाँ हों और उनके लिए पुत्र

37:150

أَمۡ خَلَقۡنَا ٱلۡمَلَٰٓئِكَةَ إِنَٰثًا وَهُمۡ شَٰهِدُونَ

अथवा किया हमने पैदा किया है फ़रिश्तों को नारियाँ और वे उस समय उपस्थित[1] थे

37:151

أَلَآ إِنَّهُم مِّنۡ إِفۡكِهِمۡ لَيَقُولُونَ

सावधान! वास्तव में, वे अपने मन से बनाकर ये बात कह रहे हैं।

37:152

وَلَدَ ٱللَّهُ وَإِنَّهُمۡ لَكَٰذِبُونَ

कि अल्लाह ने संतान बनाई है और निश्चय ये मिथ्या भाषी हैं।

37:153

أَصۡطَفَى ٱلۡبَنَاتِ عَلَى ٱلۡبَنِينَ

क्या अल्लाह ने प्राथमिक्ता दी है पुत्रियों को, पुत्रों पर

37:154

مَا لَكُمۡ كَيۡفَ تَحۡكُمُونَ

तुम्हें क्या हो गया है, तुम कैसा निर्णय दे रहे हो

37:155

أَفَلَا تَذَكَّرُونَ

तो क्या तुम शिक्षा ग्रहण नहीं करते

37:156

أَمۡ لَكُمۡ سُلۡطَٰنٌ مُّبِينٌ

अथवा तुम्हारे पास कोई प्रत्यक्ष प्रमाण है

37:157

فَأۡتُواْ بِكِتَٰبِكُمۡ إِن كُنتُمۡ صَٰدِقِينَ

तो अपनी पुस्तक लाओ, यदि तुम सत्यवादी हो

37:158

وَجَعَلُواْ بَيۡنَهُۥ وَبَيۡنَ ٱلۡجِنَّةِ نَسَبًاۚ وَلَقَدۡ عَلِمَتِ ٱلۡجِنَّةُ إِنَّهُمۡ لَمُحۡضَرُونَ

और उन्होंने बना दिया अल्लाह तथा जिन्नों के मध्य, वंश-संबंध। जबकि जिन्न स्वयं जानते हैं कि वे अल्लाह के समक्ष निश्चय उपस्थित किये[1] जायेंगे।

37:159

سُبۡحَٰنَ ٱللَّهِ عَمَّا يَصِفُونَ

अल्लाह पवित्र है उन गुणों से, जिनका वे वर्णन कर रहे हैं।

37:160

إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ

परन्तु, अल्लाह के शुध्द भक्त।

37:161

فَإِنَّكُمۡ وَمَا تَعۡبُدُونَ

तो निश्चय तुम तथा तुम्हारे पूज्य।

37:162

مَآ أَنتُمۡ عَلَيۡهِ بِفَٰتِنِينَ

तुम सब किसी एक को भी कुपथ नहीं कर सकते।

37:163

إِلَّا مَنۡ هُوَ صَالِ ٱلۡجَحِيمِ

उसके सिवा, जो नरक में झोंका जाने वाला है।

37:164

وَمَا مِنَّآ إِلَّا لَهُۥ مَقَامٌ مَّعۡلُومٌ

और नहीं है हम (फ़रिश्तों) में से कोई, परन्तु उसका एक नियमित स्थान है।

37:165

وَإِنَّا لَنَحۡنُ ٱلصَّآفُّونَ

तथा हम ही (आज्ञापालन के लिए) पंक्तिवध्द हैं।

37:166

وَإِنَّا لَنَحۡنُ ٱلۡمُسَبِّحُونَ

और हम ही तस्बीह़ (पवित्रता गान) करने वाले हैं।

37:167

وَإِن كَانُواْ لَيَقُولُونَ

तथा वे (मुश्रिक) तो कहा करते थे किः

37:168

لَوۡ أَنَّ عِندَنَا ذِكۡرًا مِّنَ ٱلۡأَوَّلِينَ

यदि हमारे पास कोई स्मृति (पुस्तक) होती, जो पहले लोगों में आई

37:169

لَكُنَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ

तो हम अवश्य अल्लाह के शुध्द भक्तों में हो जाते।

37:170

فَكَفَرُواْ بِهِۦۖ فَسَوۡفَ يَعۡلَمُونَ

(फिर जब आ गयी) तो उन्होंने क़ुर्आन के साथ कुफ़्र कर दिया, अतः, शीघ्र ही उन्हें ज्ञान हो जायेगा।

37:171

وَلَقَدۡ سَبَقَتۡ كَلِمَتُنَا لِعِبَادِنَا ٱلۡمُرۡسَلِينَ

और पहले ही हमारा वचन हो चुका है अपने भेजे हुए भक्तों के लिए।

37:172

إِنَّهُمۡ لَهُمُ ٱلۡمَنصُورُونَ

कि निश्चय उन्हीं की सहायता की जायेगी।

37:173

وَإِنَّ جُندَنَا لَهُمُ ٱلۡغَٰلِبُونَ

तथा वास्तव में हमारी सेना ही प्रभावशाली (विजयी) होने वाली है।

37:174

فَتَوَلَّ عَنۡهُمۡ حَتَّىٰ حِينٍ

तो आप मुँह फेर लें उनसे, कुछ समय तक।

37:175

وَأَبۡصِرۡهُمۡ فَسَوۡفَ يُبۡصِرُونَ

तथा उन्हें देखते रहें। वे भी शीघ्र ही देख लेंगे।

37:176

أَفَبِعَذَابِنَا يَسۡتَعۡجِلُونَ

तो क्या, वे हमारी यातना की शीघ्र माँग कर रहे हैं।

37:177

فَإِذَا نَزَلَ بِسَاحَتِهِمۡ فَسَآءَ صَبَاحُ ٱلۡمُنذَرِينَ

तो जब वह उतर आयेगी उनके मैदानों में, तो बुरा हो जायेगा सावधान किये हुओं का सवेरा।

37:178

وَتَوَلَّ عَنۡهُمۡ حَتَّىٰ حِينٍ

और आप मुँह फेर लें उनसे, कुछ समय तक।

37:179

وَأَبۡصِرۡ فَسَوۡفَ يُبۡصِرُونَ

तथा देखते रहें, अन्ततः वे (भी) देख लेंगे।

37:180

سُبۡحَٰنَ رَبِّكَ رَبِّ ٱلۡعِزَّةِ عَمَّا يَصِفُونَ

पवित्र है आपका पालनहार, गौरव का स्वामी, उस बात से, जो वे बना रहे हैं।

37:181

وَسَلَٰمٌ عَلَى ٱلۡمُرۡسَلِينَ

तथा सलाम है रसूलों पर।

37:182

وَٱلۡحَمۡدُ لِلَّهِ رَبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ

तथा सभी प्रशंसा, अल्लाह, सर्वलोक के पालनहार के लिए है।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.